फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डंपर की टक्कर से महिला की हुई थी मौत, भीड़ ने सड़क पर गाड़ा पिलर, भारी वाहनों का आवागमन बंद

Fri, 19 May 2023 09:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी एमआईजी रोड पर बुधवार को डंपर की टक्कर से महिला की मौत हो गई थी। गुरुवार को लोगों ने यातायात पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने स्वयं कदम उठाया है। वहीं, डीसीपी ट्रैफिक ने एमआईजी तिराहे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पिलर लगवाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानुपर में पनकी एमआईजी मार्ग पर एसीपी कार्यालय के पास बुधवार रात डंपर की चपेट में आकर महिला की मौत के बाद भी यातायात विभाग की आंख नहीं खुली। गुरुवार को भीड़ ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खुद ही रिहायशी इलाके के प्रवेश पर पिलर गाड़कर भारी वाहनों का आवागमन बंद करा दिया।

विज्ञापन

इसके बाद डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने तिराहों पर हर वक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती के भी निर्देश दे दिए। आरओबी निर्माण के चलते पनकी कल्याणपुर रोड पर तीन माह के लिए डायवर्जन लागू किया गया है। भौंती हाईवे से कल्याणपुर की ओर जोन वाले वाहनों को पनकी अरमापुर नहर वाले रास्ते से भेजा जा रहा है।
वहीं, विजय नगर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को पनकी गंगागंज या पनकी पॉवर हाउस जाने के लिए पनकी धाम स्टेशन रोड से होकर भेजा रहा है। जबकि, ये भारी वाहन गंगागंज या पॉवर हाउस पहुंचने के लिए रोक के बावजूद करीब ढाई किमी का चक्कर बचाने के लिए एमआईजी तिराहे से अपने गंतव्य को पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

लोगों ने देर रात जाम लगाकर हंगामा किया
इसी लापरवाही के चलते बुधवार रात एक मौरंग लदे डंपर ने रिहायशी इलाके में चकेरी श्यामनगर निवासी शशि शुक्ला (49) को कुचल दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। जबकि, बाइक चला रहे उनके पति राजेंद्र शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से भड़के लोगों ने रात को ही जाम लगाकर हंगामा किया।

तिराहे पर पिलर गड़वाकर आवागमन बंद कराया
गुरुवार तक यातायात पुलिस की ओर से कोई कदम न उठाने पर लोगों ने खुद ही एमआईजी तिराहे पर पिलर गड़वा कर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। व्यापारी नेता पुष्पेंद्र जायसवाल ने डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी तथा पनकी एसीपी निशांक सिंह से फोन पर विरोध जताया।

दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई
इसके बाद डीसीपी रवीना त्यागी ने टीआई विनय कुमार को मौके पर भेजा। उन्होंने तुरंत दो सिपाहियों की ड्यूटी एमआईजी तिराहे मोड़ पर लगा दी, जिससे कोई भी भारी वाहन इस रूट से नहीं गुजर सकेगा। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि एमआईजी मोड़ पर एक नो एंट्री का बोर्ड भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

दिन रात डंपर और भारी वाहनों का आवागमन रहता है। पूर्व में कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।  -पुष्पेंद्र जायसवाल 
रिहायशी इलाके में भारी वाहनों के आवागमन से हमेशा लोगों की जान पर खतरा मंडराता है। डीसीपी ट्रैफिक को पहले भी प्रवेश मार्ग पर पिलरवा लगवाने की मांग की थी।  -मुन्ना शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें