यूपी के कानपुर में मंगलवार को आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां टेनरी मजदूर की पत्नी संगीता ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह मामला चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ राम राय सराय फरीदा लाइन का है। जानकारी के अनुसार महिला के 3 बच्चे हैं। मां की मौत के बाद से बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।