फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास को आया गुस्सा, बहू पर केरोसिन उड़ेलकर लगा दी आग, पति बोला- वो सभी को गालियां देती है

Sun, 15 Jul 2018 09:13 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में विवाद के बाद सास ने बहू पर केरोसिन डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। घर से कुछ दूरी पर दुकान में बैठे पति को जानकारी हुई तो वह घर आया और आग बुझाई और पत्नी को स्वास्थ्य केंद्र ले गया। डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन



बीघापुर थानाक्षेत्र के बेहटा गोपी गांव निवासी विमला (32) पत्नी शीलू का शुक्रवार को सास कुसमा से विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। झगड़े के दौरान ही सास ने घर पर रखा केरोसिन विमला पर फेंक दिया और आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।

गांव से कुछ दूरी पर अपनी समोसे की दुकान पर बैठा पति भागकर घर आया। पत्नी को बीघापुर स्वास्थ्य केंद्र लाया। यहां उसका एक दिन उपचार चला। अब उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। झुलसी विमला ने बताया कि उसका विवाह 28 मई 2014 को शीलू के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से ही सास अपनी बेटी के कहने पर प्रताड़ित करती है। खाने को भी नहीं देती। इससे विवाद शुरू हो जाता।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पत्नी सभी को गालियां देती है इससे विवाद शुरू हो जाता है

डेमाे पिक
विवाद के चलते वह एक महीने पहले अजगैन कोतवाली के गांव सेवरा निवासी पिता रामऔतार के घर चली गई थी। कुछ दिन पहले ही पति लेकर आया था। विवाद में पति भी अपनी मां का साथ देकर उसे ही पीटते हैं।

पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार को मारपीट के बाद उसने बीघापुर थाने में शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसी दिन सास ने जला दिया। पीड़िता के मुताबिक उसके दो बेटियां ही हैं। जिससे ससुरालीजन अधिक परेशान करते हैं।  

पति शीलू का कहना है कि पत्नी सभी को गालियां देती है। इससे विवाद शुरू हो जाता है। थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें