फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में हवा व बारिश से दो सौ गांवों की गुल हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। तेज हवा के साथ मंगलवार रात हुई बारिश से जगह-जगह विद्युत लाइनों में फाल्ट हुए। झींझक के लगरथा रोड उपकेंद्र से जुड़े 85 गांवों की बिजली सात घंटे गुल रही।
विज्ञापन

अकबरपुर में माती रोड फीडर में हुई फाल्ट से करीब तीन हजार घरों में करीब डेढ़ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं रूरा, बनीपारा व शिवली उपकेंद्र से जुड़े करीब सवा सौ गांवों में भी लाइन फाल्ट से करीब तीन से चार घंटे बिजली गुल रही।
झींझक के भोला नगर मोहल्ला स्थित उपकेंद्र की मेन लाइन में रात 3.30 बजे सुरासी, नसीरपुर व बद्दापुरवा के पास अलग-अलग फाल्ट हो गए। इससे औरंगाबाद, गौरी, नसीरपुर मंगलपुर, सुरासी, मुडेरा, उइछा, लगरथा, खानपुर, जगदीशपुर समेत 85 गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को फाल्ट दुरुस्त किए जा सके इसके बाद 10.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। औरंगाबाद के सर्वेश सिंह, मंगलपुर के अमित गुप्ता, लगरथा के नीरज, परजनी के योगेंद्र ने बताया कि रात में गुल हुई बिजली सात घंटे बाद बहाल हुई।
सुबह पेयजल की किल्लत का सामना भी करना पड़ा। जेई झींझक आरबी बाथम ने बताया बारिश व हवा की वजह से फाल्ट हुए। इधर, अकबरपुर में माती फीडर की लाइन में मंगलवार रात डेढ़ बजे फाल्ट हो गया।
हालांकि रात में ही लाइनमैन की गैंग पहुंच गई। फाल्ट दुरुस्त कर तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। रूरा कस्बे में मेन लाइन में कई जगह फाल्ट से कस्बा व करीब 50 गांवों की बिजली करीब चार घंटे गुल रही।
इसी प्रकार बनीपारा, डेरापुर व शिवली उपकेंद्र से जुड़े उपकेंद्रों के करीब 75 से अधिक गांवों में बिजली रात में करीब तीन घंटे गुल रही। अधीक्षण अभियंता एके वर्मा ने बताया कि हवा के साथ बारिश होने से कई जगह फाल्ट हुए। फाल्ट दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें