फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी छोड़कर गई तो लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के पतरा संडवा के मजरा गहिरापुरवा में रविवार रात एक युवक ने पत्नी के वियोग में घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक ने दो माह पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद पत्नी कहीं चली गई फिर लौट कर नहीं आई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गहिरापुरवा गांव के गोपाल के बेटे सरवन (24) ने दो माह पहले पूजा से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह एक सप्ताह घर पर रही। इसके बाद बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। इससे सरवन गुमसुम रहने लगा। रविवार रात खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चला गया।
सोमवार सुबह वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो घर के लोग कमरे में पहुंचे। वहां उसका शव लटका देख बिलखने लगे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दरोगा चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि पत्नी के बिना बताए जाने से आहत होकर युवक ने फांसी लगा ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें