बांदा। कोटेदार के डांटने पर बेटे ने आग लगाकर जान दे दी। मर्का थाना क्षेत्र के गुजैनी गांव में मंगलवार की शाम बद्री प्रसाद के पुत्र कृष्ण कुमार (18) ने मकान की छत पर डीजल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने धुआं उठता देखा तो आग बुझाई और सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
भाई हेमंत ने बताया कि वह कक्षा-12 का छात्र था। छह भाइयों में पांचवें नंबर का था और अभी शादी नहीं हुई थी। पढ़ाई को लेकर पिता ने डांट दिया था। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विनीत का कहना है कि 95 फीसदी जला हुआ था। (संवाद)