फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिचौलिये के चक्कर में नहीं हुई तौल, भीगा धान, किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
गल्ला मंडी परिसर में खड़े किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। गल्ला मंडी परिसर में पिछले 10 दिनों से तौल के लिए ट्रॉली में लदा धान बारिश में भीग गया। किसानों का आरोप है कि तौल के लिए टोकन लेने के लिए बिचौलिया रुपये मांग रहा था। पैसे नहीं दिए तो दो दिन से तौल नहीं हो पाई। मंगलवार को बारिश में धान भीग गया। इससे नाराज किसानों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन


तिरमा गांव के किसान शशिकांत तिवारी ने बताया कि पांच दिन पहले दो ट्रॉलियों में धान लादकर क्रय केंद्र बाहर खड़ा कर दिया था। इसके बाद से लगातार टोकन लेने के लिए जा रहे हैं लेकिन बिचौलिया प्रति क्विंटल के हिसाब से 200 रुपये लेकर ही टोकन देने की बात कह रहा था। जब मना किया तो टोकन नहीं मिला। उन्होंने बताया कि 200 क्विंटल धान की तौल होनी है। उमाकांत तिवारी ने बताया कि बीते शुक्रवार को दो ट्रॉली में करीब 120 क्विंटल धान लेकर मंडी आए थे। 15,16 व 17 जनवरी का टोकन दिया गया था लेकिन आज तक तौल नहीं हो पाई। बारिश में सभी किसानों का धान भीग गया।

इससे नाराज किसान जब क्रय केंद्र गल्ला मंडी पहुंचे तो केंद्र प्रभारी नदारद थे। कई बार उन्हें कॉल की तो उन्होंने उठाया नहीं। इसी बीच बिचौलिया वहां पहुंच गया, यह देख किसान आक्रोशित हो गए और हंगामा करते हुए उसे खदेड़ लिया। डिप्टी आरएमओ अजय विक्रम ने बताया कि केंद्र प्रभारी की ओर से काम में सहयोग के लिए एक व्यक्ति को रखने का नियम है। जो भी धान भीग चुका है, धूप में सूख जाएगा। उन्होंने बताया कि दो दिन में केंद्र का निरीक्षण करेंगे। जहां भी समस्या आएगी, उसका निवारण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें