फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिन में तापमान गिरा तो गरमाने लगी रात, पुरवइया ने बदला माहौल, बूंदाबांदी के आसार

Sat, 11 May 2024 09:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Weather Update: सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार वेट बल्ब तापमान और माहौल में नमी के कारण दिन में उमस बढ़ गई है। उमस अभी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रहीं नम हवाओं ने बादलों की आवाजाही बढ़ा दी है। बादल छाए रहने के कारण दिन का पारा नीचे लुढ़क गया और रात का पारा चढ़ गया। इससे रात में गर्मी बढ़ गई है। नम हवाओं के लगातार आने से अंधड़-आंधी और स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी और हल्की बारिश के आसार पैदा हो गए हैं। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ भी आ गया है।

विज्ञापन


सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि वेट बल्ब तापमान और माहौल में नमी के कारण दिन में उमस बढ़ गई है। उमस अभी और बढ़ेगी। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम 35.6 रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 25.7 डिग्री रहा। डॉ. पांडेय का कहना है कि जब भी बादल रहेंगे, रात का तापमान बढ़ जाएगा। दिन का तापमान कम रहेगा। बादलों की वजह से धूप सीधे जमीन पर नहीं आ पाती।

विज्ञापन

इससे तापमान कम हो जाता है। रात में दिनभर तपी जमीन की गर्मी बादलों की वजह से ऊपर नहीं जाती। इस वजह से तापमान बढ़ जाता है। वेट बल्ब तापमान की वजह से जितनी गर्मी है, उससे दो-तीन डिग्री अधिक लग रही है। सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दो-तीन दिन बादल छाए रहने के आसार हैं। आंधी भी आ सकती है।

तापमान
अधिकतम- 35.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 25.7 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें