पिछले महीने आरोपी ने राजकुमार से 800 ग्राम और संदीप की दुकान से 560 ग्राम सोने के जेवर लिए लेकिन भुगतान नहीं किया। कई दिन तक कोई जानकारी न मिलने पर दोनों ने हरिओम से दुकान जाकर संपर्क करने का प्रयास किया तो पता चला कि वह कई दिन से दुकान नहीं आए। फोन पर संपर्क किया तो हरिओम ने एक बार फोन उठाकर तबीयत खराब होने पर पत्नी को दिखाने के लिए दिल्ली आने की बात कही। इसके बाद से मोबाइल भी बंद हो गया। पीड़ित कारोबारियों ने जब दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों से बात की तो उन्हें भी कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ कलक्टरगंज थाने में शिकायत दर्ज करा दी।
भाई ने हनुमंत विहार में दी गुमशुदगी की सूचना
कलक्टरगंज थाने में व्यापारियों की ओर से केस दर्ज होने से पहले केशवनगर निवासी मनीष कुमार गुप्ता ने सात मई को हनुमंत विहार थाने में भाई हरिओम और भाभी सुमति गुप्ता की गुमशुदगी दर्ज करा दी। मनीष ने बताया कि भाई और भाभी व्यवसायिक लेन-देन के विवाद के बाद से लापता है। अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। इधर, जब कलक्टरगंज पुलिस ने छानबीन की तो गुमशुदगी दर्ज होने का पता चला। इसी के बाद कलक्टरगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।