फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की बदली चाल: गुनगुनी धूप से मिलेगी राहत लेकिन घना कोहरा बढ़ाएगा आफत 

Fri, 14 Jan 2022 04:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मौसम विभाग के आंकड़ाें में गुरूवार को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर पश्चिमी हवाओं से ठंडक बनी रहेगी। इसके अलावा रात को ठंडक बढ़ने के साथ कोहरा भी बढ़ेगा। इस सप्ताह शीत लहरी का प्रकोप रहेगा लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
बर्फीली हवाओं ने गिराया पारा, पड़ेगा पाला  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमालय की बर्फीली चोटियों से टकराकर गंगा बेसिन के मैदानी इलाकों में आ रही हवाओं ने शीत लहरी को तेज कर दिया है। बुधवार की तुलना में गुरुवार को न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस गिर गया। इससे रात को ठंडक बढ़ गई है।

विज्ञापन


सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शीत लहरी के लगातार बढ़ने का अनुमान है। उत्तर पश्चिमी हवाओं से ठंडक बनी रहेगी। इसके अलावा रात को ठंडक बढ़ने के साथ कोहरा भी बढ़ेगा। चार डिग्री सेल्सियस पर पारा आने के बाद रात को पाला पड़ने का अनुमान है। इस सप्ताह शीत लहरी का प्रकोप रहेगा लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।


सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. पांडेय ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा। लेकिन यह अभी कमजोर किस्म का विक्षोभ है। इसका गंगा के मैदानी इलाकों पर कम असर पड़ने का अनुमान है।

 

बहरहाल इस वक्त प्रदेश के कुछ हिस्सों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। कानपुर परिक्षेत्र में अभी मौसम साफ बना हुआ है। इससे बारिश की संभावना नहीं है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं से माहौल में ठंडक बनी रहेगी। इसके साथ ही किसानों को सलाह दी गई है कि जरूरत के हिसाब से खरपतवार नाशी, कीटनाशी और रोग नाशी का फसलों पर छिड़काव करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें