फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से बागबानों को नुकसान, आम और जामुन टूटकर गिरे

विज्ञापन
weather - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। बुधवार की रात आई तेज आंधी से गेहूं की फसल के साथ बागबानों को काफी नुकसान हुआ। आंधी में कच्चे आम और जामुन टूट कर गए। गेहूं की कटाई मड़ाई का काम रुक गया। खेतों में जमा भूसा उड़ गया। हाईवे पर जगह-जगह पेड़ गिरने कारण आवागमन बाधित हुआ। वाहन चालक पेड़ों को हटाकर रास्ता बनाकर निकलते रहे।
विज्ञापन

बुधवार देररात आई आंधी से खेताें में कटी पड़ी गेहूं की फसल उड़कर फैल गई। गट्ठे खेतों की मेड़ के किनारे जाकर लग गए। रात में किसान फसल सुरक्षित करने पहुंचे तो बारिश होने लगी। घरों को बैरंग होना पड़ा। किसान महेश सोनकर, श्रीपाल सोनकर, संतोष सचान, रामनरेश यादव, सजीवन लाल यादव, अबरार खां, अनीश कुमार मिश्र ने बताया कि गेहूं की पकी खड़ी फसल की बाली टूट गई। आंधी आने से भूसे के ढेरों से काफी भूसा उड़ गया। गुरुवार सुबह फसल और भूसा को सुरक्षित किया जा सका।
बागबान जलालपुर के अशोक सचान, डीघ के राजनारायण द्विवेदी, बरौर के खिल्लन उपाध्याय सहित अमरौधा, बरौली के चंद्रेश ने बताया कि आंधी से आम और जामुन की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। फल पूरा तैयार भी नहीं हो पाया कच्चा ही गिर गया। मजबूरी में समेट कर रखना पड़ रहा है। बाग रखाए नफीस, रफीक और मोहम्मद जमीन ने बताया कि अब कुछ बचा ही नहीं बड़ा नुकसान हो गया।

weather- फोटो : PUKHRANYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें