फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मौसम की मार कर रही लोगों को बीमार, खांसी-खुजली बढ़ी

Mon, 02 Mar 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। नगर स्थित पीएचसी में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। इसमें मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण खांसी और खुजली के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी गई। मेला में कुल 55 मरीज पहुंचे, इनमें से अधिकांश इन्हीं समस्याओं से पीड़ित थे।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने मरीजों को आवश्यक दवाएं दीं और गर्म पानी के साथ साफ कपड़े पहनने की सलाह दी। बच्चों में बुखार, जुकाम और खांसी की शिकायतें अधिक थीं, जबकि बुजुर्गों में खांसी और खुजली के मामले बढ़े। अयोध्या नगर के अनिल दस दिनों से खांसी से परेशान थे, वहीं लाला नगर के संतराम पाल को शरीर में खुजली की समस्या थी। अशोक नगर की विनीता अपने छह वर्षीय बेटे की तेज खांसी का इलाज कराने पहुंची थीं, जबकि सोमवती, जिन्हें शुगर की परेशानी है, एक सप्ताह से तेज खांसी से पीड़ित थीं।
मदियापुर की विनीता और विनोद कुमार ने भी खुजली और दाद की शिकायतें बताईं। इसके लिए उन्हें दवा और क्रीम दी गई। डॉक्टर मनोज सर्राफ और डॉ अनूप द्विवेदी ने कुल 55 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। उन्होंने श्वास, हृदय और रक्तचाप के मरीजों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। डॉक्टरों ने मौसम में बदलाव के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए कई सुझाव दिए। उन्होंने मरीजों को गर्म पानी पीने और साफ कपड़े पहनने की सलाह दी। विशेष रूप से श्वास, हृदय और रक्तचाप के रोगियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया। डॉक्टरों ने बताया कि बदलते मौसम में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें