फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार की आबादी के घरों में आएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जल जीवन मिशन के तहत जनपद के छह ब्लॉकों के 13 राजस्व गांवों में पाइप पेयजल परियोजना को शासन ने मंजूरी दी है। इस परियोजना में पाइप लाइन से 43 गांवों को जोड़ा जाएगा। 117 किमी से अधिक लंबी पाइप लाइन से करीब आठ हजार घरों में पेयजल कनेक्शन किए जाएंगे। इससे करीब 40 हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी। जल्द ही टंकी बनाने का काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

35.42 करोड़ की लागत की परियोजना से 13 राजस्व गांवों को लाभान्वित किया जाएगा। इसमें मलासा ब्लॉक के आठ, डेरापुर, रसूलाबाद, मैथा, अमरौधा व राजपुर ब्लॉक के एक-एक राजस्व गांव हैं। अभी तक इन गांवों के लोग हैंडपंप से पीने का पानी भरकर लाते हैं। जल निगम के पर्यवेक्षण में पेयजल परियोजनाओं का काम दि इंडियन ह्यम पाइप कंपनी लिमिटेड को सौंपा गया है। कार्यदायी संस्था को वर्क आर्डर व एग्रीमेंट जारी करने काम प्रक्रिया में है। मिट्टी का नमूना परीक्षण के लिए भेजा गया है। नमूना पास होने पर टंकी बनाने का काम शुरू होगा। फिलहाल टंकी बनाने के लिए चिह्नित भूमि को सुरक्षित करने की कार्यवाही कार्यदायी संस्था करा रही है।
जनपद के 13 राजस्व गांवों को लाभान्वित करने के लिए पाइप पेयजल योजना को शासन की वित्तीय मंजूरी मिली है। कार्यदायी संस्था को काम शुरू करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- एमके सिंह, एक्सईएन जल निगम
---
चार राजस्व गांवों में टंकी बनाने के लिए मिट्टी का नमूना परीक्षण के लिए भेजा गया है। जल्द की काम शुरू कराया जाएगा। - सुमित कुशवाहा, मैनेजर दि इंडियन ह्यूम पाइप कंपनी लिमिटेड
गांवों में इतनी क्षमता की बनेगी टंकी
मलासा ब्लॉक में अंगदपुर, अरहरियामऊ, मुरलीपुर व लवरसी में डेढ़-डेढ़ सौ किलोलीटर, हैदरपुर व ततारपुर में तीन-तीन सौ, तुर्कीमऊ में दो सौ व किशोरपुर में सवा सौ किलोलीटर क्षमता की टंकी बनेगी। डेरापुर के कपासी, रसूलाबाद के मुर्रा में दो-दो सौ किलोलीटर, अमरौधा के रुरगांव में तीन सौ किलोलीटर, राजपुर के सरदारपुर में सवा दो सौ व मैथा के निंहुटा में सौ किलोलीटर क्षमता की टंकी बनेगी।
ततारपुर में सबसे ज्यादा लंबाई में बिछेगी पाइप लाइन
ततारपुर में सात गांवों को शामिल किया गया है। यहां सभी मजरों में जलापूर्ति के लिए 16 किमी लंबी भूमिगत पाइप लाइन डाली जाएगी। वहीं, मुर्रा में पांच गांवों में जलापूर्ति के लिए 14 किमी लंबी पाइप लाइन डाली जाएगी। हैदरपुर में तीन गांवों के लिए 10 किमी, रुरगांव के पांच गांवों के लिए 10 किमी, किशोरपुर, लवरसी, तुर्कीमऊ व कपासी में तीन-तीन गांवों में जलापूर्ति के लिए 9-9 किमी, दो गांवों की अरहरियामऊ में 8 किमी, तीन गांवों की मुरलीपुर व दो गांवों की सरदारपुर में 7-7 किमी और एक गांव की निंहुठा में करीब 4 किमी भूमिगत पाइप लाइन बिछेगी।
दस राजस्व गांवों में पहले से चल रहा काम
मौजूदा समय में पूर्व में मंजूर की गई सट्टी, गुरगांव, जुनैदापुर, कसोलर, रोशनमऊ, उरसान, निन्हौरा, रेवा, औड़ेरी व अकना गांव में पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। यहां पंप हाउस परिसर की बाउंड्री आदि का काम भी कराया गया है। जबकि कुछ स्थानों पर टंकी निर्माण के काम की भी शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें