फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर अंडरपास में जलभराव से 8 हजार आबादी को मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। सांसद के निरीक्षण पर भी शाहपुर रेलवे क्रासिंग के पास बने अंडरपास में भरे बरसाती पानी को निकाले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ऐसे में आठ हजार की आबादी को पांच किलोमीटर का चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। छह माह से समस्या होने के बावजूद मालभाड़ा के अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों की शिकायत पर सोमवार को अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने झींझक व रूरा क्षेत्र के रेलवे अंडरपास व खस्ताहाल संपर्क मार्गों का जायजा लिया था। अंडरपास में बारिश का पानी भरा मिला और मार्ग भी खस्ताहाल थे। सांसद ने मालभाड़ा अधिकारियों को अंडरपास से तत्काल जलनिकासी व पीडब्ल्यूडी को सड़क मरम्मत के निर्देश दिए। इसके बावजूद अफसरों ने कवायद शुरू नहीं की।
बता दें कि दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर शाहपुर क्रॉसिंग के पास आवागमन के लिए अंडरपास निर्माण कराया गया था। जिससे शाहपुर, खितारी, गोपालपुर, बड़ागांव, जोगीडेरा, सरदारपुर आदि गांवों के करीब आठ हजार लोगों के आवागमन में सहूलियत मिल सके। पिछले दिनों हुई बारिश के चलते अंडरपास मेें पानी भरा है। वहीं, दीवारों में दरार होने के कारण आसपास का पानी रिसकर अंडरपास में भरता है। ऐसे में अंडरपास बेमतलब साबित हो रहा है। लोग पांच किलोमीटर दूर परजनी, गोपालपुर होते हुए आवागमन करने के लिए मजबूर होते हैं। वहीं, अंडरपास के आसपास गांव के लोग खेतों में जाने के लिए जानजोखिम में डालकर रेल पटरियां पार करते हैं।
विज्ञापन

अंडरपास जाने वाला संपर्क मार्ग ही बदहाल
- झींझक क्षेत्र के शाहपुर अंडरपास में जलभराव के साथ ही वहां तक जाने वाला कंचौसी रोड भी खस्ताहाल है। जिसे सांसद ने मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। लोगों का कहना है कि मालभाड़ा लाइन निर्माण सामग्री लाने के लिए भारी वाहनों का आवागमन होने से सड़क खस्ताहाल हो गई। इसके बावजूद मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
अंडरपास में भरे पानी की समय-समय पर जलनिकासी कराई जाती है। शाहपुर अंडरपास में जलभराव होने की जानकारी है। जिसे जल्द ही निकलवाया जाएगा। पानी के रिसाव को रोकने के लिए दीवारों की भी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

- डीसी चंपिया (उपपरियोजना प्रबंधक मालभाड़ा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें