कानपुर। विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में सोमवार को मंडलीय बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट चैंपियनशिप हुई। इसमें वीएसएसडी कॉलेज नवाबगंज प्रथम, पावर हब जिम द्वितीय और ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।
बेंच प्रेस स्पर्धा के सब जूनियर वर्ग में पुष्कर बिंद और जिया सिंह प्रथम रहे। सीनियर वर्ग में हिमांशु कटियार और शोभा नामदेव ने बाजी मारी। मास्टर वर्ग में मिथिलेश कुमार वर्मा और राम कुमारी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।
डेडलिफ्ट के सब-जूनियर वर्ग में एस अभिषेक और जिया सिंह प्रथम रहे। सीनियर वर्ग में हिमांशु कटियार और शोभा नामदेव तथा मास्टर वर्ग में सोनू सिंह और राम कुमारी सर्वश्रेष्ठ रहे।
समारोह में विद्यालय के अध्यक्ष सुभाष खेड़िया, अनिल दीक्षित, कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित, उप्र पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल शुक्ला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।