फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: ट्रैक्टर ने बाइक सवार देवरानी-जेठानी को रौंदा, दोनों की मौत, बेटा घायल

Mon, 21 Mar 2022 06:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
महिलाओं की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में संडीला-मल्लावां मार्ग पर सोमवार दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार देवरानी और जेठानी को कुचल दिया। हादसे में जेठानी की मौके पर मौत हो गई, जबकि देवरानी ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायल युवक को पुलिस ने बेहंदर सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


उन्नाव के औरास थाने के ग्राम रामपुर खंजड़ी निवासी फूलकुमारी (35) सोमवार को माधौगंज थाना क्षेत्र के सहिजना गांव निवासी अपने बहनोई रामप्रताप के यहां होली मिलने अपने बेटे सुनील के साथ बाइक से जा रही थीं। साथ में देवरानी सरोजनी (28) भी थीं।

कछौना कोतवाली क्षेत्र के संडीला-मल्लावां मार्ग पर खजोहना गांव के पास पीछे से आए बेेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मारते हुए तीनों को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। बाइक चला रहा सुनील हेलमेट लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेहंदर सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरोजनी की हालत नाजुक होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। एंबुलेंस से ले जाते समय संडीला के पास उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

ट्रैक्टर चालक की जल्दबाजी से गई जान
सड़क पर वाहन चलाते समय आपकी जरा सी लापरवाही और जल्दबाजी किसी के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। खजोहना के पास हादसे में ऐसा ही हुआ। ट्रैक्टर चालक ने पीछे से बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में जेठानी-देवरानी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटनास्थल पर मोड़ और ब्रेकर नहीं है। ऐसे में चालक की जल्दबाजी ने दो जिंदगियां निगल लीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें