फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: सहवाग, गंभीर करेंगे कानपुर में 'भाजपा के लिए बैटिंग', स्टार प्रचारकों में ये भी शामिल

Wed, 13 Mar 2019 01:03 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी की जीत पक्की करने के इरादे से जहां भाजपा नरेंद्र मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ को स्टार प्रचारक के रूप में कानपुर बुलाएगी। वहीं कानपुर आकर पार्टी की ओर से क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रहे वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर भी बैटिंग करते नजर आएंगे। साथ ही फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के अलावा हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से महानगर की दोनों इकाइयों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक चल रही है। तय किया जा रहा है कि शहर लोकसभा क्षेत्र में कितनी और कहां-कहां रैलियां आयोजित कराई जाएंगी। इसके लिए कौन स्टार प्रचारक बुलाना है, इसकी भी सूची बन रही है। स्टार प्रचारकों की सूची को प्रांतीय इकाई के माध्यम से राष्ट्रीय इकाई को भेजा जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर स्टार प्रचारकों के लिए समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

इस समिति से हरी झंडी मिलने के बाद ही तय हो पाएगा कि कौन स्टार प्रचारक कहां रैली को संबोधित करने जाएगा। इसके अलावा जातिगत आधार पर पार्टी के बड़े नेताओं को बुलाकर जनसभाएं कराई जाएंगी। जिसमें सबसे पहला नाम रामशंकर कठेरिया का है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन रामशंकर का अनुसूचित जातियों के बीच काफी प्रभाव है। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि स्टार प्रचारकों की सूची अभी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें