फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के डिजिटल वॉर पर काउंटर अटैक करेगी बसपा, ये है रणनीति

Wed, 13 Mar 2019 12:37 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को टक्कर देने के लिए बसपा बहुत सधे तरीके से अपनी चुनावी तैयारियों को अंजाम दे रही है। भाजपा के आक्रामक सोशल मीडिया कैंपेन को चुनौती देने के लिए बसपा मुख्यालय ने कार्यकर्ताओं को हाईटेक तौर तरीके अपनाने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि भाजपा के ‘डिजिटल वॉर’ पर बसपा उसी के अंदाज में ‘काउंटर अटैक’ करेगी। 
विज्ञापन

 

राजनीति के माहिर बताते हैं कि भाजपा ने चुनावी प्रचार को बिल्ला और पोस्टर के दौर से निकालकर सोशल मीडिया को जरिया बनाया है। भाजपा की डिजिटल मीडिया टीम अन्य दलों की तुलना में कहीं अधिक मजबूत और सक्रिय है। नए दौर के चुनाव का रुझान समझकर बसपा ने भी खुद को अपडेट किया है।

खुद पार्टी हाईकमान मायावती के संदेश और उनकी सूचनाएं ट्विटर के जरिए आने लगी हैं। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि भाजपा की किसी जुमलेबाजी का पलटवार करने के लिए अलग-अलग वर्ग के बौद्धिक लोगों की टीम बनाई गई है। यह टीम लगातार सोशल मीडिया पर नजर रखती है।
विज्ञापन

पार्टी विरोधी बातें सामने आने पर तत्काल उसका जवाब सोशल मीडिया के जरिए ही प्रसारित किया जा रहा है।  इसके अलावा भाजपा शासन काल के आधे अधूरे विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, शराब से हो रही मौतों आदि को मुद्दा बनाकर सोशल मीडिया पर वार छेड़ने की तैयारी चल रही है। बसपा भले ही सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही हो, लेकिन भाजपा की चुनौती से निपटने के लिए वह कई मसलों पर पार्टी की नीतियों पर चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें