फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में वायरल फीवर का प्रकोप: बुखार से दो और की जान गई, कुरसौली में ग्यारहवीं मौत

Sun, 19 Sep 2021 12:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बुखार के रोगी बढ़ने और मौत होने से दहशत का माहौल बना हुआ है। सीएचसी कल्याणपुर की मेडिकल टीम गांव के प्राइमरी स्कूल में कैंप कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कुरसौली में फॉगिंग और छिड़काव के बाद भी बुखार और डेंगू पर काबू नहीं हो पा रहा है। गांव में बुखार से एक और रोगी की मौत हो गई है। रोगी गीता सिंह (41) की मौत कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में हो गई।
विज्ञापन


वहीं, शिवराजपुर के डोडवा जमौली गांव निवासी बुखार पीड़ित संदीप कुमार की भी शास्त्रीनगर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कुरसौली में बुखार से अब तक 10 महिलाओं समेत 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को उर्सला और निजी अस्पतालों में भर्ती चार रोगियों को डेंगू की पुष्टि हुई है।

चार और रोगी बुखार की चपेट में आ गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुरसौली में बुखार से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। निजी अस्पताल में एक सप्ताह से भर्ती कुरसौली के ग्राम प्रधान अमित सिंह की चाची गीता सिंह की मौत हो गई। शुक्रवार को उनकी तबियत बिगड़ने के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन

कुरसौली में दवा छिड़काव, फागिंग भी शुरू कर दी गई, लेकिन बुखार-डेंगू का प्रकोप बना हुआ है। पानी की जांच तथा रोगियों के ब्लड सैंपल में लैप्टोस्पायरोसिस और स्क्रब टाइफस की जांच कराने में लापरवाही बरती जा रही है। अभी तक नगर निगम पानी का सैंपल नहीं भेजा गया।

गांव वाले बुखार की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को तीन सगे भाइयों विवेक गौतम, अमित और शिवानंद तथा तीन साल के अधी गुप्ता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुरसौली के दो रोगी आर्यनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं और दो रोगियों का इलाज उर्सला में चल रहा है।

 
विज्ञापन

इन चारों रोगियों को डेंगू की पुष्टि हो गई है। बुखार के रोगी बढ़ने और मौत होने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सीएचसी कल्याणपुर की मेडिकल टीम गांव के प्राइमरी स्कूल में कैंप कर रही है। उधर, बिल्हौर के औरंगपुर सांभी में एक शिक्षिका भी डेंगू से ग्रसित मिली हैं और कई लोग बुखार से ग्रसित हैं।

अरौल आंकिन गांव में दो लोगों की डेंगू से मौत के बाद बुखार पीड़ितों की जांच और गांव में फॉगिंग की गई। घाटमपुर ब्लॉक के निमाधा गांव निवासी शिव संखवार (55) की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है, जिससे अब क्षेत्र में डेंगू मरीजों की संख्या आठ हो गई है। उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें