फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: थाने में आरोपी को पीटा, विरोध पर मुंशी पर तानी रिवॉल्वर, दो दरोगा निलंबित

Sat, 04 Sep 2021 06:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

एसपी ने बताया कि दोनों दरोगा ने एक व्यक्ति की पिटाई की है। यह आचरण सरकारी सेवा नियमावली के विपरीत है। इस पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है। पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में देवराहट थाने में तैनात दो दरोगाओं ने बुधवार रात मारपीट के आरोपी को पकड़कर थाने में बुरी तरह पीटा। नियमों का हवाला देकर मुंशी ने इसका विरोध किया तो उस पर रिवॉल्वर तान दी और गोली मारने की धमकी दे दी।
विज्ञापन


जानकारी पर रात में ही एसपी थाने पहुंचे और जांच में दोषी मिलने पर दोनों दरोगाओं को निलंबित कर दिया। साथ ही पीड़ित की तहरीर पर दोनों पर मारपीट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच सीओ भोगनीपुर को सौंपी गई है।

देवराहट थानाक्षेत्र के सुजौर गांव के अनुसूचित जाति के प्रमोद कुमार के खिलाफ तीन दिन पहले मारपीट की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस पर दरोगा अनिल सिंह भदौरिया और दिवाकर पांडेय बुधवार शाम को उसे पकड़कर थाने ले आए। दोनों दरोगाओं ने उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


थाने में तैनात मुंशी रामकिशन ने इसका विरोध किया। इससे नाराज दरोगा अनिल सिंह ने मुंशी पर सरकारी रिवाल्वर तान दी, साथ ही गोली मारने की धमकी दी। इस घटनाक्रम से थाने में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी वीआईपी ड्यूटी में इटावा गए थे।
विज्ञापन

इस पर मुंशी ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जानकारी पर एसपी केशव कुमार चौधरी रात में ही थाने पहुंचे। उन्होंने छानबीन के बाद दोनों दरोगा को निलंबित कर दिया। साथ ही प्रमोद कुमार की तहरीर पर दोनों दरोगा पर मारपीट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी।

एसपी ने बताया कि दोनों दरोगा ने एक व्यक्ति की पिटाई की है। यह आचरण सरकारी सेवा नियमावली के विपरीत है। इस पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है। पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले की जांच सीओ भोगनीपुर प्रभात कुमार को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें