फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रडार पर सचेंडी के साथ कानपुर देहात के भी गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गांवों में छिपे साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाने की तैयारी में है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सचेंडी के पांच और ऐसे गांवों की जानकारी पुलिस को मिली है, जहां अभी भी साइबर ठग सक्रिय हैं। इसके अलावा कानपुर देहात के भी पांच गांव हैं, जहां से बड़े स्तर पर साइबर ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि गिरोह का सरगना कानपुर देहात के गजनेर का ही रहने वाला है, जिसने पकड़े गए ठगों को ट्रेनिंग दी थी।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार शाम पुलिस ने सचेंडी के चार गांवों में दबिश देकर 13 साइबर ठग पकड़े थे। इनके पास बड़ी संख्या में फर्जी सिम, मोबाइल फोन और तीन कारें बरामद की थी। इन लोगों ने 27 राज्यों के लोगों को डरा-धमकाकर या फिर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का लालच देकर ठगने का काम किया था। पकड़े गए आरोपियों में से छोटू सिंह ने पुलिस को बताया था कि गजनेर निवासी उसके एक रिश्तेदार ने उसे और गांव के अन्य युवाओं को ठगी के लिए उकसाया था। पुलिस अब कानपुर देहात के गजनेर और उससे सटे आसपास के चार अन्य गांवों से साइबर ठगों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
इसके अलावा सचेंडी के पांच और गांवों की जानकारी मिली है, जहां से अभी भी साइबर ठगी का नेटवर्क चलाया जा रहा है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार की दबिश में भाग निकले सभी 16 आरोपियों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस में लेकर उनकी लोकेशन का पता किया जा रहा है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें