फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों को नुकसान से बचाने के लिए औड़ेरी प्राथमिक स्कूल में ग्रामीणों ने बंद किए गोवंश

विज्ञापन
औडेरी के प्राथमिक विद्यालय में बंद छुट्टा गोवंश। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
मुंगीसापुर। फसलों को नुकसान से बचने के लिए गुरुवार को राजपुर ब्लॉक के औड़ेरी गांव के ग्रामीणों ने करीब सौ गोवंशों को प्राथमिक स्कूल में बंद कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि दस दिन के अभियान में गोवंशों को गोशाला भेजना था, लेकिन प्रशासन ढिलाई कर रहा है। छुट्टा गोवंश फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। दोपहर बाद एसडीएम सिकंदरा गांव पहुंचे और जल्द मवेशियों को गोशाला भेजने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

छुट्टा गोवंशों को पकड़ कर गोशाला में भेजने के लिए एक से 10 जनवरी तक अभियान चलाने का दावा प्रशासन ने किया है। ग्रामीण क्षेत्र में इसका दायित्व बीडीओ व नगरीय क्षेत्र में तहसीलदार को दिया गया था। हालांकि अभियान में कम ही गोवंश पकड़ कर गोशाला भेजे गए। इसकी वजह से छुट्टा गोवंश अब गेहूं की फसल को भारी नुकसान कर रहे हैं।
पिछले दिनों रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों ने स्कूल में छुट्टा गोवंशों को बंद कर दिया था। बाद में इन गोवंशों को गोशाला भेजा गया। इधर राजपुर ब्लॉक के औड़ेरी में छुट्टा गोवंशों को नहीं पकड़े जाने पर ग्रामीण भड़क गए। गुरुवार को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर करीब सौ छुट्टा गोवंश प्राथमिक स्कूल के अंदर करने के बाद गेट बंद कर ताला लगा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि समस्या से सभी अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। अभियान चला लेकिन उनके गांव में छुट्टा गोवंश नहीं पकड़े जा सके। गेहूं व अन्य फसलों को बचाने के लिए यह कदम उठाना पड़ा। कहा कि अब गांव में यह गोवंश नहीं छोड़ने देंगे। प्रशासन गोवंशों को गोशाला भेजे। मालूम हो कि 16 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें