फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन खत्म होने पर स्वास्थ्य कर्मियों से भिड़े ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर (कानपुर देहात)। कोरोना टीकाकरण के लिए नैपलापुर गांव में शुक्रवार को शिविर लगाया। दोपहर बाद शिविर में वैक्सीन खत्म हो गई। इस पर मौके पर मौजूद ग्रामीण हंगामा करने लगे। स्वास्थ्य कर्मियों के समझाने पर ग्रामीण उनसे भिड़ गए। जानकारी के बाद प्रधान व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। काफी देर समझाने के बाद टीकाकरण से बचे ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

संदलपुर ब्लॉक के नैपलापुर गांव में शुक्रवार को टीकाकरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में 130 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। दोपहर बाद वैक्सीन खत्म होने की जानकारी पर ग्रामीण भड़क गए। लोगों ने एएनएम पुष्पा देवी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को घेर लिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने समझाने का प्रयास किया तो ग्रामीण विवाद करने लगे।
इधर, जानकारी के बाद प्रधान सुनीता चौबे व रोजगार सेवक संतोष कुमार कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को प्रधान ने समझाया कि वैक्सीन खत्म हो गई, इसमें कर्मी क्या कर सकता है। दोबारा गांव में शिविर लगाने का आश्वासन देने पर ग्रामीण माने। इसके बाद सब घर चले गए।
विज्ञापन

एएनएम पुष्पा देवी ने बताया कि अस्पताल से वैक्सीन की 130 डोज मिली, जो दोपहर बाद खत्म हो गई। इससे ग्रामीण नाराज हो गए। सीएचसी हवासपुर के अधीक्षक डॉ. महेशनाथ ने बताया कि उनके पास 1500 डोज वैक्सीन है। आठ सेंटरों पर टीकाकरण किया गया था। ग्रामीणों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। वह कभी भी अस्पताल में वैक्सीन लगवा सकते हैं।
9993 लोगों ने कराया टीकाकरण
कानपुर देहात। जिले में शुक्रवार को 61 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान 9993 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। नोडल अफसर डॉ. एमके जतारया ने बताया कि जिला अस्पताल पुरुष में 27, महिला में 95, अकबरपुर के सात सेंटर पर 933, अमरौधा के सात केंद्र पर 1366, डेरापुर के छह केंद्रों पर 803, झींझक के सात केंद्रों पर 1190, मैथा के सात केंद्रों पर 1269 सहित 9993 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 6266 युवाओं ने वैक्सीन लगवाई। टीकाकरण के दौरान केंद्रों पर खूब भीड़ उमड़ी। इससे वैक्सीनेशन के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें