फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बिजली कनेक्शन काटने गई टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा, वीडियो बनाने पर मोबाइल भी छीना

Fri, 01 Jul 2022 12:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

ब्लॉक कबरई में बिजली कनेक्शन काटे जाने सूचना पर ग्रामीण भड़क गए। लाठी-डंडें लेकर आए ग्रामीणों ने गाली-गलौज करते हुए बिजली टीम को खदेड़ दिया। अवर अभियंता ने कहा थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले के ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत अतरारमाफ के कछियनखोड़ा में बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने गई विद्युत टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। इतना ही नहीं एक कर्मचारी द्वारा घटना का वीडियो बनाने पर उसका मोबाइल और काटी गई केबल छीन ली। घटना के बाद टीम जान बचाकर मौके से खिसक गई।

विज्ञापन

शासन के निर्देश पर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत गांव-गांव में शिविर लगाकर बकाया बिलों की वसूली की जा रही है। योजना के तहत पावर हाउस श्रीनगर में तैनात अवर अभियंता जयवीर सिंह के नेतृबत्व में चार लाइनमैन कछियनखोड़ा शिविर लगाने गए थे। 
बिल जमा न करने पर कर्मचारी किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेलों के कनेक्शन काटने लगे। कनेक्शन काटने से नाराज 50 से अधिक ग्रामीण एकत्र हो गए और विरोध करते हुए कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए खदेड़ दिया। इस दौरान एक संविदाकर्मी घटना का वीडियो बनाने लगा। 

विज्ञापन

इससे गुस्साएं ग्रामीणों ने उसका मोबाइल छीन लिया और डाटा डिलीट करने के बाद फोन लौटाया। ग्रामीणों के विरोध के चलते टीम उल्टे पैर लौट आई। अवर अभियंता जयवीर सिंह का कहना है कि कछियनखोड़ा में ग्रामीणों के ट्यूबवेलों के बिल बकाया हैं। 
विज्ञापन

इसके चलते टीम कनेक्शन काटने गई थी। वहां ग्रामीणों ने अभद्रता की और कर्मचारियों को भगा दिया। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। शिविर के समापन के बाद थाने में तहरीर देकर ग्रामीणों के खििलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें