लोगों से अपील की गई कि वह किसी तरह की अफवाह पर या सोशल मीडिया पर साझा की जा रही सूचनाओं पर विश्वास न करें। पुलिस अफसरों ने कहा कि यदि सोशल मीडिया पर कोई ऐसी सूचना वायरल हो रही है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हो सकती है। तो तत्काल उसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी जाए। इसके अलावा एलआईयू को भी सूचनाओं को इकट्ठा करने के लिए सक्रिय कर दिया गया है।
कैमरों को दोबारा चेक कराया गया
नई सड़क और उसके आसपास के इलाकों में 3 जून की घटना घटित होने के बाद पुलिस की तरफ से 22 पीडीजेड (पैन, जूम टिल्ट) कैमरे लगवाए गए थे। गुरुवार को एक टेक्निकल टीम भेजकर सभी कैमरों को चेक करा लिया गया। सभी कैमरे ठीक से काम कर रहे हैं। उन्हें सद्भावना चौकी से भी कनेक्ट किया गया है और अधिकारी अपने मोबाइल से भी उसे सर्फ कर सकते हैं।
इन इलाकों पर रहेगी विशेष नजर
नई सड़क, दादा मियां चौराहा, रूपम चौक, ग्वालटोली, रावतपुर गांव, बाबूपुरवा, बर्रा, जाजमऊ आदि इलाके में शामिल है।
इतनी फोर्स की लगाई गई ड्यूटी
5 डीसीपी, 8 डिप्टी एसपी, 45 इंस्पेक्टर, 230 एसआई, 1200 हेड कांस्टेबल और सिपाही, 4 फायर कैंटर, डॉग स्क्वाएड, बम निरोधक दस्ता, 18 कम्पनी पीएसी आरएएफ और आरआरएफ, 1800 सिविल वार्डन, 2500 युवा मित्र।
अलर्ट के मद्देनजर फोर्स की ड्यूटी लगा दी गई है। सिविल डिफेंस और युवा मित्र भी पुलिस की मदद करेंगे। मेरी लोगों से अपील है कि कोई भड़काऊ पोस्ट की जानकारी मिलती है, तो डायल 112 पर अवश्य दे। ताकि पुलिस तत्काल कार्रवाई कर सके। -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट सीपी