फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ब्लाक प्रमुखों का कार्यकाल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। आठ ब्लाकों में प्रमुखों का कार्यकाल बुधवार से खत्म हो गया है। अब संबंधित एसडीएम को प्रशासक बनाने की कवायद शुरू की गई है। जल्द ही एसडीएम प्रशासक के रुप में वित्तीय कार्य करेंगे। सरवनखेड़ा व अमरौधा का कार्यकाल अभी खत्म नहीं हुआ है। डीएम की तरफ से शासन को इस बाबत पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो गया था। बुधवार से आठ ब्लाक प्रमुख का कार्यकाल भी खत्म हो गया है। इसमें मैथा, रसूलाबाद, झींझक, डेरापुर, संदलपुर, मलासा, राजपुर, अकबरपुर ब्लाक शामिल हैं। सरवनखेड़ा ब्लाक प्रमुख का कार्यकाल 29 मई को खत्म हो रहा है। अमरौधा कस्बे में प्रमुख का कार्यकाल 27 मार्च खत्म हो जाएगा। इन दो ब्लाकों में चुनाव प्रक्रिया देरी से होने के चलते यह समस्या आ रही है। शासन ने कई जिलों में चल रही इस तरह की समस्या को खत्म कर दिया है।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने दो ब्लाकों के कार्यकाल के बाबत शासन को पत्र भेजा है। शासन की तरफ से इन ब्लाकों का कार्यकाल को लेकर बदलाव किया जा सकता है ताकि भविष्य में ये समस्या न रहे। आठ ब्लाकों में ब्लाकों में वित्तीय कार्य के लिए प्रशासक के तौर पर एसडीएम को नियुक्त करने की तैयारी की जा रही है। डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ब्लाक में विकास कार्य प्रभावित न हो इसके लिए एसडीएम को प्रशासक नियुक्त करने के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है। जल्द ही प्रशासक नियुक्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें