फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकमिंग फीडर मशीन फुंकने से दस घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
रसूलाबाद के आजाद चौक में जलती एलटी लाइन। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। कस्बे के उपकेंद्र की इनकमिंग फीडर मशीन में बुधवार सुबह धमाका हो गया। उपकरण फुंकने से कस्बे के 13 वार्डों की बिजली सुबह आठ बजे गुल हो गई। दस घंटे बाद सिर्फ आठ वार्डों में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। टंकी से सुबह व शाम की जलापूर्ति भी नहीं हुई। इससे लगभग पचास हजार आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

रसूलाबाद कस्बे के 13 वार्डों में निराला नगर स्थित उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती है। सुबह आठ बजे अचानक इन कमिंग फीडर में धमाका हो गया। कस्बे की बिजली गुल हो गई। जलापूर्ति नहीं हो सकी। दोपहर में 12.45 बजे फीडर को दुरुस्त कर सप्लाई दी गई, लेकिन दस मिनट बाद इनकमिंग फीडर मशीन धमाके के साथ फुंक गई। जिससे पूरे दिन बिजली गुल रही। इससे शाम को भी जलापूर्ति नहीं हो सकी। लगभग पचास हजार की आबादी को हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा। इन्वर्टर भी दगा दे गए। कृषि यंत्रों की मरम्मत करने वाले तथा पिसाई पिराई के कारखाना लगाए लोगों का व्यापार प्रभावित हुआ। थाना, तहसील, ब्लाक, नगर पंचायत कार्यालय, सीएचसी आदि सरकारी प्रतिष्ठानों में कामकाज प्रभावित हुआ। जनरेटर चलाकर जरूरी काम निपटाए गए। शाम को साढ़े छह बजे फीडर दुरुस्त हो सका। इसके बाद बिजली आपूर्ति की गई तो आजाद चौक के पास लहरापुर रोड किनारे की ओवर हेड एलटी लाइन जलने लगी। इससे कबीर नगर, गांधीनगर, आजाद नगर आंशिक, तुलसीनगर व नेहरू नगर की बिजली गुल रही। एसडीओ विद्युत गौरव दुबे ने बताया कि उपकेंद्र की इनकमिंग फीडर में फाल्ट से दिक्कत रही। आजाद नगर में देर शाम फाल्ट को दुरुस्त कराया जा रहा है। देररात आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें