कानपुर में गैंगस्टर जयकांत बाजपेई के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मंगलवार को बिल्हौर के चौधरीपुरवा गांव स्थित 30 लाख की जमीन भी जब्त कर ली। यह जमीन उसकी पत्नी श्वेता बाजपेई के नाम है।
अर्मापुर इंस्पेक्टर अजीत के मुताबिक जांच में पता चला था कि चौधरीपुरवा गांव में जय की पत्नी के नाम से करीब ढाई बिस्वा जमीन है। सत्यापन के बाद पुलिस ने दस्तावेज निकाले और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जमीन जब्त कर ली गई। अब तक जय की डेढ़ दर्जन संपत्तियां जब्त की जा चुकी है।
आधा दर्जन संपत्तियों की और जानकारी मिली
पुलिस और एलआईयू के अधिकारी जय और उसके तीनों भाइयों के अलावा जय की पत्नी की संपत्तियों का ब्यौरा जुटा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर भाइयों की आधा दर्जन और संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली है। यह भी अवैध से अर्जित की गई हैं। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद इन्हें भी जब्त किया जाएगा।