फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना विजेता बता रहे प्लाज्मा दान का प्रोटोकॉल, जिन्हें नहीं हुआ संक्रमण, वे भी दान को आ रहे आगे

Tue, 08 Sep 2020 04:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्साह में प्लाज्मा दान करने के लिए वे लोग भी आगे आने लगे हैं, जिन्हें कोरोना नहीं हुआ है। ऐसे में कोरोना विजेताओं ने फेसबुक और सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से प्रोटोकॉल की जानकारी देनी शुरू कर दी है। सोमवार को दो और कोरोना विजेताओं ने प्लाज्मा दान किया।
विज्ञापन


इसके साथ हैलट के ब्लड बैंक में प्लाज्मा दाताओं की संख्या 84 हो गई। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के ब्लड ट्रांसफ्युजन विभाग की नोडल अधिकारी डॉ. लुबना खान ने बताया कि दर्जन भर ऐसे लोग प्लाज्मा डोनेट करने के लिए मैसेज भेजकर इच्छा जता रहे हैं, जिन्हें संक्रमण नहीं हुआ है।

लेकिन संक्रमिताें की थेरेपी के लिए प्लाज्मा उन्हीं लोगों का लिया जा सकता है, जो संक्रमित रहे हैं। संक्रमण निगेटिव होने के  14 दिन के बाद व्यक्ति प्लाज्मा डोनेट कर सकता है। ऐसे में लोगों को और जागरूक करने की जरूरत है। इसके लिए कोरोना विजेताओं के अलग-अलग ग्रुप पर जानकारी सार्वजनिक की जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार को विजय नगर के शशांक सक्सेना और शुक्लागंज के प्रदीप सिंह ने प्लाज्मा दान किया। इन लोगों ने दूसरे कोरोना विजेताओं से भी आगे आने की अपील की। हैैलट और निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को इस थेरेपी से काफी राहत मिल रही है। खासतौर पर शुरुआत में यह थेरेपी मिलने से ऑक्सीजन सेच्युरेशन सुधर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें