रिलीज से पहले ही चर्चा में आई अमिताभ और आमिर की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ का कानपुर कनेक्शन शायद कम ही लोग जानते होंगे। तो आइये हम आपको बताते हैं क्या खास जुड़ाव है ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ और कानपुर का...
छोटे शहरों से निकलकर बड़ा मुकाम हासिल करने वाले लोगों में एक और मशहूर नाम शामिल है वो है विजय कृष्ण आचार्य। कानपुर से गहरा नाता रखने वाले बॉलीवुड के फेमस फिल्म डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर विजय आचार्य की नई फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ 2018 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग अभी जारी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, आमिर खान और कटरीना कैफ जैसे सुपरस्टार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
विजय कृष्णा आचार्य
विजय को फिल्में बनाने का कीड़ा स्कूल टाइम में लगा। विजय कृष्ण उन दिनों कानपुर के सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल में पढ़ रहे थे। क्लास 11वीं में उन्होंने एक एक प्ले किया था। अगले दिन उन्हें पता चला कि उनके टीचर महफूज असलम ने 1985-86 के दौर में दो फिल्में 16 एमएम की स्क्रीन पर बनाई थीं। अपने टीचर की दोनों फिल्में देखने के बाद विजय को फिल्म मेकिंग का चस्का लग गया। कानपुर से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद विजय दिल्ली के सेठ किरोरीमल कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर से ग्रेजुए हो गए। इसके बाद वह 15 अगस्त 1992 में वह मुंबई गए और कुंदन शाह के साथ जुड़ गए। फिर मुंबई के ही होकर रह गए।
विज्ञापन
3 of 7
विजय कृष्णा आचार्य
विजय कृष्णा आचार्य, हिंदी सिनेमा के सफल निर्देशक, गीतकार, संवाद लेखक एवं पटकथा लेखक हैं। विजय को लोग विक्टर के नाम से भी जानते हैं। विजय कृष्णा आचार्य आइफा अवार्ड 2007 में तकनीकी श्रेणी में धूम फिल्म में सर्वश्रेष्ट पटकथा के लिए लिए नामित हुए थे। कनपुरिया अक्खड़ लैंग्वेज को डायलॉग का रूप देते हुए टशन विजय द्वारा निर्देशित पहली फिल्म थी।
4 of 7
विजय कृष्णा आचार्य
‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी अहम भूमिकाओं में होगीं। फिल्म के लेखक और निर्देशक विजय कृष्णा आचार्य ने कुछ समय पहले एक बयान में कहा था कि फिल्म का सेट उच्च सुरक्षा वाले एक समुद्री क्षेत्र में होगा। इस फिल्म में इस्तेमाल होने वाली दो जहाजें 18वीं सदी की शुरुआत में बनाई गई थीं। यह पूरा प्रयास फिल्म के दृश्यों को रियल दिखाने के लिए किया गया है।” जहां तक फिल्म की रिलीज का सवाल है तो अभी इसकी रिलीज डेट नहीं बताई गई है लेकिन इसे 2018 की दिवाली के आसपास रिलीज किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
विजय कृष्णा आचार्य
विजय के मुताबिक उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ जॉनी डेप स्टारर हॉलीवुड फिल्म पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन से प्रेरित है। यह एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है, लेकिन इसकी कहानी अलग है। उन्होंने कहा- सैकड़ों एक्शन एडवेंचर फिल्में हैं। पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन है, इंडियाना जोन्स है और ऐसी ही कई अन्य फिल्में हैं। ये सभी एक्शन एडवेंचर फिल्में हैं। हमारी फिल्म भी एक्शन एडवेंचर फिल्म है, लेकिन इसकी कहानी बिल्कुल अलग है।
विज्ञापन
6 of 7
विजय कृष्णा आचार्य
विजय कृष्ण आचार्य के डायरेक्शन में बनी ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्मोग्राफी
धूम (2004)- संवाद, पटकथा और कहानी लेखक
ब्लफ्फमास्टर (2005) गीतकार "दर्द...."
धूम 2 (2006)- संवाद और पटकथा लेखक
प्यार के साइड इफेक्ट्स (2006)- संवाद लेखक
गुरु (2007)- संवाद लेखक
टशन(2008)- गीतकार "बच्चन पाण्डे का टशन'", "भैय्याजी का टशन'", "जिमी का टशन" और "पूजा का टशन", संवाद, पटकथा, कहानी लेखक और निर्देशक
रावण (2010)- संवाद लेखक
धूम 3 (2013)- संवाद, पटकथा, गीतकार, कहानी लेखक और निर्देशक
विजय कृष्ण आचार्य निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और आमिर खान पहली बार साथ काम कर रहे हैं। यशराज बैनर की इस फिल्म में कटरीना कैफ और 'दंगल' की अभिनेत्री फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।