फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी का रुपये देते वीडियो वायरल

विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में रुपये देते दिख रहे सपा प्रत्याशी कमलेश चंद्र दिवाकर। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी का क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करने के दौरान रुपये देते वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

सोमवार को रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के भोला निवादा गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करने सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर पहुंचे। मंगलवार को वायरल हुए एक वीडियो में वह खिलाड़ियों को रुपये देते दिख रहे हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया में विपक्षियों की तरफ से खूब वायरल किया जा रहा है। वहीं, पूर्व विधायक व सपा प्रत्याशी कमलेश दिवाकर का कहना है कि ये वीडियो पुराना है। वह अचार संहिता का पालन कर रहे हैं। जबकि वीडियो में कार्यकर्ता वोट मांगने संबंधी नारेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें