Kanpur Dehat: एआरटीओ प्रशासन प्रशांत तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में है। साथ ही एक व्यक्ति ने डीएम कार्यालय में शिकायत भी है। इस आधार पर डीबीए से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
कानपुर देहात में एआरटीओ कार्यालय के एक कर्मचारी द्वारा रुपये लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में एआरटीओ प्रशासन ने कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि एआरटीओ कार्यालय में फैला भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं है। हर काम के लिए कार्यालय में रुपये लिया जाता है।
विज्ञापन
साथ ही दिन भर कार्यालय में दलालों का जमावड़ा लगा रहता है। चार दिन पहले कार्यालय के डीबीए द्वारा एक व्यक्ति से 200 रुपये का नोट लेने का वीडियो वायरल हुआ। मामले में अकबरपुर के वीरेंद्र कुमार ने कार्यालय में भ्रष्टाचार फैला होने की शिकायत डीएम कार्यालय में की, तो वहां से जांच के लिए शिकायती पत्र एआरटीओ प्रशासन प्रशांत तिवारी के पास आ गया।
इस पर एआरटीओ ने डीबीए को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। एआरटीओ प्रशासन प्रशांत तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में है। साथ ही एक व्यक्ति ने डीएम कार्यालय में शिकायत भी है। इस आधार पर डीबीए से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।