Hamirpur News: आधा दर्जन दबंगों ने की दलित छात्र के साथ मारपीट कर दी। इसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दबंगों ने दलित छात्र को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हमीरपुर जिले में लगी प्रदर्शनी में एक दलित छात्र को दबंगों ने की जमकर मारापीटा। इसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के शहर के पुरानी तहसील मैदान में प्रदर्शनी लगी है।
विज्ञापन
शहर के अनुसूचित जाति के छात्रावास में रहकर छात्र पढ़ाई कर रहा है। वह प्रदर्शनी देखने गया था। यहां आधा दर्जन दबंगों ने की दलित छात्र के साथ मारपीट कर दी। इसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दबंगों ने दलित छात्र को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।