फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन को प्रेरित करने का विश्व हिन्दू परिषद ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। नगर के चर्च कंपाउंड में एक हिंदू परिवार को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने को प्रेरित करने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर में स्थित चर्च में हर रविवार को यीशु की प्रार्थना होने के साथ प्रवचन भी होते हैं। कुछ समय से यहां पर कुछ हिंदू परिवार पहुंचने लगे हैं जिन्हें ईसाई धर्मगुरु कई तरह के प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऐसे कई मामले पहले भी प्रकाश में आ चुके हैं। रविवार को चर्च में हुई सभा के दौरान नगर के एक बाल्मीकि परिवार को आर्थिक व अन्य प्रलोभन देकर ईसाई धर्म गुरुओं ने उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया तो इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को हुई उन्होंने इसका विरोध जताते हुए ईसाई धर्मगुरुओं के खिलाफ कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने कहा इस मामले में जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें