फोटो- 23- चित्रकूट सदर सीट के सीआईसी बूथ पर मतदान करने के लिए लाइन में खड़े मतदाता। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/मानिकपुर। मतदान प्रतिशत बढ़ाने में खुशगवार मौसम ने भी खूब साथ दिया। धूप के बीच ठंड की तासीर लिए दिनभर हवा डोलती रही तो उत्साह से लबरेज मतदाता भी घरों से परिवार संग बूथों के लिए निकलते रहे। लोग बूथों पर सुबह से ही लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। जिले का कुल मतदान प्रतिशत 61.34 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें चित्रकूट सीट में 62.28 प्रतिशत और मानिकपुर सीट में 60.31 प्रतिशत मतदान हुआ है।
शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदान को लेकर गजब का उत्साह दिखा। कई स्थानों पर पहले वोट डालने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। सुबह मतदान के शुरुआती दो घंटे में गति धीमी रही लेकिन, इसके बाद रफ्ता-रफ्ता दिन चढ़ने के साथ मतदान तीन गुना बढ़कर 25.69 प्रतिशत पर पहुंच गया। बाद के चार घंटों में मतदान प्रतिशत 51.67 प्रतिशत हो गया।
छह बजे तक जिले का मतदान प्रतिशत 61.34 रहा। शंातिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला, एसपी धवल जायसवाल, अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, एसडीएम पूजा यादव, मऊ एएसीएम नवनीत शुक्ल, मानिकपुर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव आदि मातहतों के साथ निरीक्षण कर पल-पल की जानकारी जुटाते रहे।
जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत
9 बजे 11 बजे 1 बजे 3 बजे 5 बजे 6 बजे
चित्रकूट - 8.95 27.48 40.87 53.91 62.28
मानिकपुर - 8.10 23.7 37.1 49.2 60.31