फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: कचहरी के सामने रेंगे वाहन, जाम खुलवाने में छूटे पसीने, वाहनों की मनमानी से हो रही है दिक्कत

Mon, 18 Dec 2023 03:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: एक घंटे तक पुलिस जाम खुलवाने को लेकर परेशान होती रही। किसी तरह थोड़ी देर के लिए जाम खुला और फिर वाहन थमने शुरू हो गए। इस तरह की परेशानी से दोपहिया वाहनों से लेकर चार पहिया वाहनों और पाब्लिक ट्रांसपोर्ट के वाहनों को रेंग-रेंग कर आगे बढ़ना पड़ा।
विज्ञापन
पटेल चौक से आगे कालपी रोड पर कचहरी के सामने लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में कचहरी जैसी पॉश व संवेदनशील जगहों पर भी वाहनों की मनमानी से लगने वाले जाम को लेकर पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। सोमवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे पटेल चौक से बिजली घर तक जाम लग गया। इससे वाहनों को रेंग-रेंग कर आगे बढ़ना पड़ा।

विज्ञापन

किसी तरह जाम खुला भी, लेकिन कई बार ऐसी स्थिति बनी कि लोगों को काफी असुविधा हुई। कालपी रोड पर पटेल चौराहा से करीब दो सौ से तीन सौ मीटर तक कई बार जाम लगता है। इसकी कई बड़ी वजह हैं। इन्हीं वजहों की कारण सोमवार को सुबह 11 बजे के बाद से जाम लगना शुरू हो गया। इंडियन बैंक तक जाम की स्थिति रही।
एक घंटे तक पुलिस जाम खुलवाने को लेकर परेशान होती रही। किसी तरह थोड़ी देर के लिए जाम खुला और फिर वाहन थमने शुरू हो गए। इस तरह की परेशानी से दोपहिया वाहनों से लेकर चार पहिया वाहनों और पाब्लिक ट्रांसपोर्ट के वाहनों को रेंग-रेंग कर आगे बढ़ना पड़ा। यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने को लेकर पुलिसकर्मियों को काफी देर जूझना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां क्यों लगता है जाम 
  •  कालपी बस स्टैंड होने की वजह से रोडवेज बसों का सड़क पर खड़े होकर काफी देर तक रुके रहना।
  • बसों के ठहराव की वजह से यात्रियों के लिए काफी संख्या ऑटो, ई-रिक्शा का सड़क पर खड़े रहना।
  • अवैध टेंपो स्टैंड, जिसमें ज्यादातर टैंपों का सड़क पर खड़े होना।
  • यूनियन बैंक और इंडियन बैंक के बाहर काफी संख्या में दो पहिया वाहनों का खड़े रहना।
  • रोडवेज बसों में सवारियां बैठाने आने वाले चार पहिया वाहन भी सड़क पर खड़े हो जाते हैं।
  • रोडवेज की बस का ज्यादा समय खड़ा होना, दो पहिया वाहनों का नो पार्किंग में खड़ा होना। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें