लोडर को डंपर ने जोरदार टक्कर मारी
लोडर में गांव की कुछ पुरुष व महिलाएं भी थीं। रविवार की देर रात लौटते समय करीब पौने एक बजे शहर कोतवाली के कैथेरी टोल प्लाजा के पास सर्विस लेन से उतरते वक्त उनके लोडर को पीछे से एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे लोडर पलट गया।
मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही चार ने दम तोड़ा
लोडर में बैठे सभी दो दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही चार ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार लालू उफ दूर्वासा यादव का दो साल का बेटा अनुरुद्ध, पत्नी प्रियंका देवी (28), मां मुन्नी देवी (50), छात्रा नैंसी (16) की मौत हो गई।
घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया
वहीं छात्र आयुष, आकांक्षा, रितिका, विशाल, ओमनी रजनी, अंजलि आदि कई लोग घायल हो गए। गंभीर हालत होने पर शिक्षक दुर्वासा को हायर सेंटर झांसी रेफर कर दिया। अन्य सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई।