इटावा/बकेवर। त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने से मिर्ची और नींबू से लेकर प्याज, टमाटर, भिंडी और शिमला मिर्च की कीमतों में 10 से 20 रुपये तक का उछाल आया है। आलू के दाम भी बढ़ गए हैं। इससे त्योहारी सीजन में अन्य खर्च के साथ ही आम लोगों पर सब्जी खरीदने का बोझ बढ़ गया है। सब्जी विक्रेताओं की माने तो हाल-फिलहाल बढ़ी कीमतों से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
आलू की कम पैदावार होने और कोल्ड में पहुंच जाने से आलू की आवक मंडी में कम है। इससे आलू के फुटकर दाम भी 15 से 20 रुपये किलो तक पहुंच गए। होली के कारण चिप्स व पापड़ बनाने के लिए आलू की मांग बढ़ी है, लेकिन बढ़े दामों से आमजन परेशान हैं।
सब्जी विक्रेता सुदीप कुशवाहा ने बताया कि इस उपलब्धता की अपेक्षा बाजार में त्योहार के चलते मांग बढ़ गई है। इससे सब्जियों के दाम में तेजी आई है। विक्रेता मुकेश का कहना है कि मंडी से ही सब्जियां महंगी मिल रही हैं। इसलिए सब्जियों के दाम बढ़ाकर बेचना मजबूरी है।
सब्जी 15 दिन पूर्व भाव आज का भाव (रुपये प्रति किलो)
आलू 15 20
प्याज 25 30
टमाटर 20 40
गाजर 30 40
मटर 40 60
शिमला 60 80
सेम 80 100
कद्दू 20 40
पालक 30 40
लौकी 30 40