फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: सुरक्षा उपकरण के बिना पोल पर चढ़ा मजदूर झुलसा, मौत

Sat, 23 Mar 2024 10:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में बिजली के पोल पर चढ़े मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में सुरक्षा उपकरण के बिना बिजली के पोल पर चढ़ा मजदूर करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरडीएसएस (रिवैम्पड सेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) योजना के तहत एबी लाइन बदलने के लिए मजदूर पोल पर चढ़ा था। पोल पर सप्लाई शुरू होने से करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


शहर के ज्वालागंज क्षेत्र में शनिवार दोपहर को लाइन बदलने का कार्य चल रहा था। कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर निवासी मजदूर विनोद कुमार (35) पोल पर चढ़ कर लाइन बदलने का कार्य कर रहा था। अचानक सप्लाई शुरू हो जाने से वह करंट की चपेट आकर झुलस गया और उसकी मौत हो गई। एसडीओ बेरुईहार आशीष मिश्रा ने बताया कि मजदूर को जिस पोल पर काम करना था। वह वहां न चढ़कर दूसरे पोल पर चढ़ गया, जिसमें सप्लाई शुरू थी। इस कारण करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हुई। वहीं मजदूरों का ठेकेदार घटना के बाद से फरार हो गया।

मजदूर के पास हेलमेट और सेफ्टी ग्लब्स सहित कोई सुरक्षा उपकरण नहीं थे। काफी देर तक मृतक का शव पोल पर लटका रहा। मौके पर मौजूद साथी मजदूरों ने मृतक को नीचे उतारा। इस बीच लोगों की भीड़ जुट गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। कोतवाली पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर मृतक के परिजन मोर्चरी पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ल्यूमिनो कंपनी के मैनेजर अभिषेक ने मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें