बाइक में बैठाकर हत्या के लिए खोजते रहे मुफीद जगह
पुलिस हिरासत में दोनों नाबालिगों ने बताया कि हत्याकांड की मास्टर माइंड गुड़िया और पंचू ने उन दोनों को बुलाया और 10 हजार रुपये में वरुण की हत्या करने के लिए कहा। साजिश के तहत दोनों नाबालिग पंचू की बाइक से वारदात के दिन वरुण को लेकर चले। दोनों नाबालिगों को गुड़िया ने अपना फोन दे दिया था।
कॉलर ने हत्या न करने पर अंजाम भुगतने को कहा
पूरे दिन बाइक पर वरुण को बैठाकर हत्या के लिए मुफीद जगह खोजते रहे। शाम सात बजे गुड़िया के दिए फोन पर एक कॉल आया, स्क्रीन पर भइया लिखा था। कॉल उठाने पर कॉलर ने हत्या न करने पर अंजाम भुगतने को कहा। दोनों नाबालिग डर गए और वरुण को लेकर गुड़िया के मायके चकेरी पहुंच गए।
दोनों नाबालिगों ने वरुण के पैर पकड़े और पंचू ने गला रेत दिया
गुड़िया ने सबको पूड़ी सब्जी खिलाई और बाद में दूसरी बाइक से पंचू और पहली बाइक से दोनों नाबालिग वरुण को लेकर नाले किनारे पहुंच गए। यहां दोनों नाबालिगों ने वरुण के पैर पकड़े और पंचू ने गला रेत दिया। हत्या के बाद वरुण का शव नाले में फेंककर सभी फरार हो गए।
इस तरह से हुआ वारदात का खुलासा
वरुण की बहन से पूछताछ में पंचू का नाम सामने आ गया था। पंचू का मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई गई तो गुड़िया का नंबर सामने आया। सीसीटीवी फुटेज में बाइक का नंबर ट्रेस हुआ तो पंचू पर शक पक्का हो गया। इसी बीच गांजे की सप्लाई की बात सामने आई तो एक नंबर पुलिस को मिला। ये वही नंबर था, जिससे कल्याणपुर में दोनों नाबालिगों के पास कॉल आई थी। पुलिस ने जब गुड़िया का नंबर ट्रेस किया तो दोनों नाबालिग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जुमेनाइल कोर्ट भेज दिया।
मास्टरमाइंड गुड़िया और वारदात को अंजाम देने वाला पंचू फरार है। जल्द दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी। -अंकिता शर्मा, एडीसीपी साउथ