इस वैलेंटाइन वीक आपने मोहब्बत के कई किस्से सुने और पढ़े होंगे, लेकिन इस प्यार के पर्व "वैलेंटाइन वीक" में आज हम आपको रूबरू कराते हैं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की प्रेम कहानी से। इस कहानी में कुछ ऐसे मोड़ भी हैं जिनके बारे में शायद ही आपने पहले कभी सुना हो।
विज्ञापन
2 of 10
डेमो पिक
अखिलेश और डिंपल की लव स्टोरी 90 के दशक में शुरू हुई थी। पुणे में पैदा हुई डिंपल उत्तराखंड की रहने वाली है। जब डिंपल और अखिलेश की मुलाकात हुई थी तक अखिलेश मुख्यमंत्री नहीं थे। अखिलेश यादव की उम्र उस समय करीब 25 साल थी और डिंपल 21 साल की थीं।
विज्ञापन
3 of 10
डेमो पिक
अखिलेश फुटबॉल के दीवाने थे। ये उस समय की बात है जब अखिलेश ऑस्ट्रेलिया से अपनी पढ़ाई पूरी करके वापस इंडिया आए थे। बेइंतहा प्यार करने वाले अखिलेश और डिंपल यादव एक दूसरे से बिलकुल अलग हैं।
4 of 10
डेमो पिक
घुड़सवारी और पेटिंग की शौकीन हैं डिंपल
अखिलेश की रुचि राजनीति और स्पोर्ट्स में है। वहीं डिंपल को घुड़सवारी और पेंटिंग का शौक है। इसके अलावा डिंपल यादव को हार्ड रॉक संगीत भी बेहद पसंद है। इस शादी के लिए अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव तैयार नहीं थे। मुलायम सिंह के मित्र अमर सिंह ने उन्हें इस शादी के लिए मनाया था।
विज्ञापन
5 of 10
डेमो पिक
नवंबर 1999 में हुई शादी
प्रेम प्रसंग के बाद अखिलेश और डिंपल की शादी नवंबर 1999 में हुई थी। इस समय इनकी शादी को पूरे 19 साल हो चुके हैं।
विज्ञापन
6 of 10
डेमो पिक
अखिलेश यादव का पूरा परिवार जहां राजनीतिक पृष्ठभूमि का है वहीं डिंपल यादव रिटायर्ड आर्मी कर्नल एससी रावत की बेटी हैं। डिंपल की दो और बहनें हैं। कई शहरों के अलावा डिंपल ने कुछ समय लखनऊ में भी बिताया था। उसी समय अखिलेश और डिंपल के बीच प्यार हुआ।
विज्ञापन
7 of 10
डेमो पिक
कहने को तो डिंपल पूरी तरह से एक अलग बैकग्राउंड से आईं थीं मगर शादी के बाद हर तरह से वो मुलायम परिवार में रम गईं।
8 of 10
डेमो पिक
डिंपल उम्र में अखिलेश यादव से करीब चार साल छोटी हैं मगर इन दोनों की केमिस्ट्री देखकर उम्र का ये फासला नजर नहीं आता। दूसरी प्रेम कहानियों की तरह इनकी प्रेम कहानी में भी कई अटकलें आईं लेकिन इन दोनों ने उसे सुलझा लिया।
9 of 10
डेमो पिक
अखिलेश अपनी निजी जिंदगी में डिंपल का बहुत सम्मान करते हैं यही वजह है कि कई बार उनके मुंह से ये सुना गया कि शादी करके मेरी किस्मत खुल गई। 19 साल की इस शादी में इनके तीन बच्चे अदिति, टीना और अर्जुन हैं।
डिंपल अखिलेश को प्यार से अखिलेश दादा के नाम से पुकारती हैं। अखिलेश यादव पत्नी डिंपल को अपनी हर छोटी सी छोटी यात्रा में साथ रखते हैं। राजनीति के साथ ही ये दोनों अपने परिवार को भी उतनी ही अहमियत देते हैं।