फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर पहुंचे डीजीपी मुकुल गोयल, कहा- हत्याओं की संख्या में आई कमी, संख्या के हिसाब से बढ़ाए जाएंगे महिला थाने

Sun, 24 Apr 2022 05:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

डीजीपी मुकुल गोयल ने बताया कि प्रदेश में अपराधों की संख्या में कमी आई है। पुलिस पर जनता का विश्वास बढ़ा है। हमारी प्राथमिकता है कि प्रदेश में अपराधों पर रोक लगे और कानून व्यवस्था बनाई रखी जाए। 
विज्ञापन
कानपुर पहुंचे डीजीपी मुकुल गोयल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकुल गोयल रविवार को कानपुर पहुंचे। उनका स्वागत जिलाधिकारी नेहा शर्मा और पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना ने किया। इस दौरान अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बीच उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में हत्याओं और अपराधों की संख्या में कमी आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन के द्वारा सख्त कार्रवाई से अपराधियों के हौंसले पस्त हुए हैं। इसके चलते पुलिस पर जनता का विश्वास और बढ़ा है। साथ ही, अपराधियों में पुलिस डर बना हुआ है। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण पर बेहद गंभीर है और इस पर लगातार काम किया जा रहा है। महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नई योजनाओं पर भी काम चल रहा है। प्रदेश के अन्य जिलों में महिलाओं की संख्या के हिसाब से महिला थाने बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि कमिश्नरेट कार्यालय का भी जल्द निर्माण होगा।

विज्ञापन

डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में संवेदनशील बयानों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी के तहत बरेली के तौकीर रजा के बयानों की जांच भी की जा रही है। इसके आगे प्रयागराज की घटना पर दुख जताते हुए डीजीपी बोले, हमारी प्राथमिकता रहेगी कि यह मामला सही ढंग से खुले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें