फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वुमंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में यूपी ने पश्चिम बंगाल को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की वुमंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में गुरुवार को उत्तर प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को पांच विकेट से हराकर जीत दर्ज की। टीम की सफलता में रमा कुशवाहा और विकेटकीपर बल्लेबाज निशी कश्यप की अर्धशतकीय पारियों की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन

पुणे स्थित पीवाईसी जिमखाना मैदान पर खेले गए मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। यूपी की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 237 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए रमा कुशवाहा और निशी कश्यप ने 56-56 रन की शानदार पारियां खेलीं। इनके अलावा भूमि सिंह ने 41, भारती सिंह ने 36 तथा कप्तान अर्चना देवी ने नाबाद 17 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पश्चिम बंगाल की ओर से गेंदबाजी में पायल ने चार विकेट चटकाए, जबकि सुजाता डे को तीन सफलताएं मिलीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पश्चिम बंगाल की टीम 42.2 ओवर में 202 रन बनाकर सिमट गई। टीम के लिए इप्शिता मंडल ने 48, रुपल तिवारी ने 32, प्रियंका प्रसाद ने 30, सुजाता डे ने 23 और प्रियंका गुलदार ने 22 रन बनाए, लेकिन वे टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकीं।
उत्तर प्रदेश की ओर से गेंदबाजी में सोनम यादव, संध्या छेत्री और भूमि सिंह ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, अर्चना देवी और भारती सिंह ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इस जीत के साथ ही उत्तर प्रदेश ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी सफलता हासिल कर ली है और टीम के खाते में अब आठ अंक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें