फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि : कैंपस छात्रों के लिए को-करिकुलर एक्टिविटी अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कैंपस कोर्सों में पढ़ने वाले छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से संस्थान ने को-करिकुलर एक्टिविटी को अनिवार्य किया है। विवि प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अब छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला या संगीत जैसे क्षेत्रों में से किसी एक गतिविधि का चयन करना होगा। इसे विवि की एकेडमिक काउंसिल में पास कर दिया गया है। नए सत्र से यह व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन

विवि के अनुसार, इस व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। नई व्यवस्था के तहत कैंपस में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को स्पोर्ट्स, फाइन आर्ट्स, म्यूजिक या अन्य रचनात्मक गतिविधियों में से किसी एक को अनिवार्य रूप से चुनना होगा। संबंधित गतिविधियों के लिए विश्वविद्यालय की ओर से प्रशिक्षक और आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। विवि के अधिकारियों ने बताया कि यह व्यवस्था आगामी शैक्षणिक सत्र से लागू की जाएगी। इसके लिए जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे ताकि छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार गतिविधि चुनने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें