कानपुर के बिल्हौर से सपा नेत्री रचना सिंह के एक ट्वीट पर बवाल मचा है। भाजपा ने रचना सिंह के एक ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा कि ये नई नहीं वही सपा है। इस मामले में रचना सिंह ने ट्वीट कर सफाई भी दी है।
कानपुर के बिल्हौर से सपा नेत्री रचना सिंह के विवादित ट्वीट पर बवाल हो गया है। रचना ने चुनाव प्रचार के दौरान ट्वीट किए गए वीडियो में भड़काऊ शब्दावली का इस्तेमाल किया है। इस पर आपत्ति जताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने चुनाव आयोग और यूपी पुलिस से शिकायत की है। उधर, शिकायत होने पर सपा नेत्री ने विवादित ट्वीट डिलीट कर दिया। ट्वीट में जनसंपर्क के दौरान भड़काऊ बातें सामने आईं। इस मामले में सपा नेत्री ने सफाई भी दी है।
विज्ञापन
ट्वीट कर रजना सिंह ने दिया जवाब
क्या है वीडियों में
रचना सिंह के जनसंपर्क के दौरान उस विवादित वीडियो में एक गीत की आवाज सुनाई दे रही है। जिसके अंत में आवाज आती है- भून डालो, काट डालो, मार डालो। इस ट्वीट का मसला सबसे पहले शहजाद पूनावाला ने उठाया। इस मामले में रचना सिंह का कहना है कि ट्वीट में राष्ट्र भक्ति के गीत की आवाज चल रही थी। वह वीडियो भी किसी सपा कार्यकर्ता ने बनाया था।
इस ट्वीट की यूपी भाजपा ने भी कड़ी आलोचना की है। ट्वीट करके उसने सपा पर हमला बोला है। ट्वीट में लिखा है कि यह वही सपा है। कोई बदलाव नहीं हुआ है। भाजपा के ट्वीट में कहा गया है कि सपा मतलब गुंडागर्दी। भाजपा के हमलावर होते ही रचना सिंह ने सबसे पहले विवादित ट्वीट को डिलीट कर दिया। उसके बाद एक वीडियो संदेश जारी करके अपनी सफाई भी पेश की।