फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सफाई कर्मियों का कल्याणपुर थाने में हंगामा...नारेबाजी, मारपीट और बदसलूकी करने वालों पर एफआईआर की मांग

Thu, 12 Oct 2023 04:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कर्मचारी संयुक्त संघ के महामंत्री हरिओम वाल्मीकि के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर की आवास-विकास कॉलोनी में बुधवार सुबह पति, पत्नी समेत छह लोगों ने एक सफाई कर्मी को पीट दिया। अन्य सफाई कर्मियों से बदसलूकी की। भाजपा नेताओं के समझौते का दबाव बनाने पर सफाई कर्मियों ने कल्याणपुर थाने में हंगामा और नारेबाजी की। रिपोर्ट दर्ज न होने पर जोन-छह के सभी 20 वार्डों में सफाई कार्य ठप करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन

आवास विकास योजना संख्या-तीन के सफाई नायक नितेश कुमार के अनुसार वार्ड-23 निवासी राममोहन ने नाली सफाई कराने को कहा। वह सात सफाई कर्मचारियों पार्वती, सुमन, सोनी, श्याम बाबू, बालियान, महेश और विजय को लेकर पहुंचे। आरोप है कि मौके पर पहुंचे एक परिवार के लोगों ने ठीक से सफाई करने की बात को लेकर जातिसूचक शब्द कहते हुए पीट दिया।
कर्मियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय कुमार, जोनल स्वच्छता निरीक्षक अरविंद यादव को सूचना दी। एक घंटे बाद वे एफआईआर कराने के लिए कल्याणपुर थाने पहुंचे। तब तक भाजपा के कुछ नेता भी पहुंच गए। समझौते के लिए दबाव बनाने लगे। इसकी सूचना पर सफाई कर्मियों के साथी भी थाने पहुंच गए। जमकर हंगामा किया। कर्मचारी संयुक्त संघ के महामंत्री हरिओम वाल्मीकि के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें