डबल पुलिया में लागू किया यातायात डायवर्जन
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने शनिवार को डबल पुलिया पर भूमिगत मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए यातायात डायवर्जन कर दिया। यह डायवर्जन 10 महीने के लिए लागू किया गया है, तब तक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकलना पड़ेगा।
उधर, डायवर्जन के लिए मेट्रो ने बैरिकेडिंग, साइनेज बोर्ड और ट्रैफिक मार्शल की तैनाती के साथ ही आने-जाने के लिए पैदल मार्ग, स्लिप रोड की व्यवस्था की है। कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) के तह रावतपुर-डबल पुलिया भूमिगत सेक्शन के अंतर्गत डबल पुलिया मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया, जिसे यातायात पुलिस की स्वीकृति मिल गई है।