फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाईवे पार करते समय डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने शव रख डेढ़ घंटे जाम लगाया

Mon, 04 May 2026 08:47 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

हाईवे पार करते समय डंपर की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसा पुखरायां में हुआ। आक्रोशित परिजन ने हाईवे पर शव रख जाम लगाया।
विज्ञापन
रोहित की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुखरायां नगर बाईपास पटेल चौक के समीप सोमवार शाम तीन बजे एक दुर्घटना हुई। सर्विस सड़क से झांसी-कानपुर हाईवे पर आते समय डंपर ने एक युवक को टक्कर मार दी। 19 वर्षीय रोहित उर्फ कन्हैया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजन व स्थानीय लोगों ने शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। एसडीएम व पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे जाम लगा रहा है।
विज्ञापन


रोहित पटेल चौक के पास ढाबे पर पान मसाला और पानी पाउच की दुकान चलाता था। सोमवार दोपहर बाद वह हाईवे के दूसरी तरफ सामान लेने जा रहा था। सर्विस सड़क की रेलिंग से निकलकर वह हाईवे पर आया और डंपर की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन में कोहराम मच गया।

परिजन और स्थानीय लोगों ने हाईवे पर शव के पास जाम लगा दिया। वे मुआवजे की मांग कर रहे थे। एसडीएम देवेंद्र सिंह, तहसीलदार प्रिया सिंह और थानाध्यक्ष सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्रवाई और चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब डेढ़ घंटे बाद, शाम साढ़े चार बजे तक आवागमन सामान्य हो सका। मृतक की मां राधा देवी ने बताया कि उनके बड़े बेटे की मौत भी दुर्घटना में हुई थी।

 

विज्ञापन

हादसे का कारण
झांसी-कानपुर हाईवे किनारे सर्विस सड़क पर लोहे की रेलिंग लगाई गई है, जिसका काम जारी है। झांसी से कानपुर जाने वाले छोर पर सड़क निर्माण के लिए डायवर्जन किया गया है। वाहन चालकों ने बताया कि हाईवे के बीच डिवाइडर में कोई अवरोधक नहीं है। इससे लोग अवैध रूप से डिवाइडर पार करते हैं। सड़क उखड़ी होने और कंक्रीट के कारण फिसलन बढ़ जाती है, जिससे वाहन लहराते हैं।

 
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही दुर्घटनाएं
स्थानीय लोगों का कहना है कि भोगनीपुर से पुखरायां बाईपास तक एक पखवाड़ा में तीन दुर्घटनाएं हुई हैं। इन हादसों में एक बालिका सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें