सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता बबलू ने बताया कि नेहा दो भाइयों के बीच सबसे छोटी थी। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सुनील दत्त कौल ने बताया कि अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश तेज कर दी है।