फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: ढाई महीनों में 40 से अधिक रहा पारा, अभी और करना होगा बारिश का इंतजार

Tue, 14 Jun 2022 10:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में अभी तीखी धूप और उमस वाली गर्मी का कहर जारी रहेगा। मानसून की बारिश के लिए जिलेवासियों को इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार, जून के आखिरी सप्ताह में मौसम में बदलाव दिखेगा। 
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मार्च की 31 तारीख से लेकर आज तक कुल ढाई महीनों तक अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। आने वाले कई दिनों तक अभी भी चिलचिलाती धूप से राहत मिलना फिलहाल मुश्किल लग रहा है। एक जून से लेकर अभी तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। गर्मी की इस तरह की स्थिति पिछले वर्षों में नहीं देखी गई है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अभी आगे भी स्थितियां बहुत अच्छी नहीं दिख रही हैं। अरब सागर से उठने वाली हवाओं से मौसम में बदलाव के संकेत अगले एक दो दिनों में हैं तो लेकिन उसका शहर में बहुत कम असर दिखेगा। जून के आखिरी सप्ताह तक गर्मी के साथ धूल भरी आंधी चल सक ती है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 
सीएसए के मौसम विज्ञान विभाग के मॉनीटर पर अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि एयरफोर्स में लगे तापमान मापक मॉनीटर में अधिकतम पारा 45.7 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा। हवा की गति 5.3 किमी प्रति घंटा रही। विवि मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार फिलहाल गर्मी से पूरी तरह निजात के संकेत अभी नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन

इस तरह रही पारे की रफ्तार
मार्च में एक दिन- 31 तारीख को 40 डिग्री सेल्सियस
अप्रैल में 23 दिन- 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर
मई में 18 दिन -40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच
जून में अभी तक-42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच
स्रोत...सीएसए मौसम विज्ञान विभाग

तपिश और लू के थपेड़े कर रहे बेहाल
इन दिनों गर्मी चरम पर है। सूरज की किरणें सुबह से ही आग बरसा रही हैं। गर्म लू के थपेड़ों और तपती धरती लोगों को बेचैन कर रही है। उमस के कारण लोग बेहाल हैं। जिले में कई दिनों से तापमान 40  डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है। जून की तपती दोपहरी में चलने वाले लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। इससे बचने के लिए लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं। 
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण लोगों को न तो घरों में और न ही बाहर चैन मिल रहा है। घरों में लगे पंखे और कूलर भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं दिला पा रहे हैं। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक चलने वाली गर्म पछुआ हवा लोगों को झुलसा रही हैं। ऐसे में इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। गर्मी से निजात के लिए अब हर कोई बारिश का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें